फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: गुड़गांव में जाम पर 58 फीसदी बोले, सरकार कोरी बातें करती है

Sun, 31 Jul 2016 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gurgaon jam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के कारण गुड़गांव में लगे जाम की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। यहां घंटों लोग जाम में फंसे रहे और परेशानी झेलते रहे। राजधानी दिल्ली भी बारिश के हालात से परेशान है। मॉनसून से पहले सरकार पुख्ता तैयारी के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन असल परीक्षा में कम ही पास हो पाती है। इस बार भी यही हुआ। अमर उजाला ने इसी विषय पर पाठकों की राय ली और पूछा कि क्या  कि क्या सरकार की सारी बातें कागजी होती हैं, कोई भी व्यवस्था बदल नहीं पाती? इस पर ज्यादातर लोगों ने माना कि हां, सरकार बदलाव की सिर्फ कोरी बातें करती है। 
विज्ञापन


 57.99 फीसदी लोगों ने माना कि सरकार बदलाव की सिर्फ बातें करती है। वहीं, 39.79 फीसदी लोग मानते हैं कि सरकार की योजनाएं तो अच्छी हैं लेकिन उनको अमल करने में समय लगेगा। 2.22 फीसदी लोग इन दोनों ही बातों में इत्तेफाक नहीं रखते। 
विज्ञापन


पोल में करीब 2209 लोगों ने अपनी राय रखी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें