भारतीय पहलवान नरसिंह यादव पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा में रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण डोप टेस्ट में उनका पॉजिटिव पाया जाना है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके नरसिंह यादव डोपिंग विवाद में फंस गए थे जिसके बाद वाडा ने उन्हें दोषी करार देते हुए ओलंपिक भेजने पर रोक लगा दी थी। हालांकि, बाद में साजिश होने की बात सामने आने के बाद वाडा ने उन्हें हरी झंडी दे दी थी।
वाडा की हरी झंडी के बाद रियो ओलंपिक में शिरकर करने पहुंचे नरसिंह को ओलंपिक संघ ने दोषी करार देते हुए उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया और उन्हें खेल गांव से बाहर जाने का भी आदेश दे दिया। डोपिंग के मामले में वाडा की अपील पर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) में चली सुनवाई के बाद नाडा के फैसले को खारिज करते हुए इस खेल पंचाट ने वाडा की आपत्ति को सही माना और नरसिंह पर चार साल के प्रतिबंध को हरी झंडी दे दी।
यह प्रतिबंध वाडा की ओर से नरसिंह पर लगाया गया है। हालांकि, इस सभी विवाद को लेकर यह बात भी सामने आ रही है कि नरसिंह यादव के साथ साजिश रची गई और उन्हें धोखे से प्रतिबंधित पदार्थ खिलाया गया था। इसके लेकर अमर उजाला ने एक पोल के जरिए लोगों से उनकी राय जानने की भी कोशिश की।