फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 58 प्रतिशत लोगों ने कहा हमला करके दें पाक को मुंहतोड़ जवाब

Wed, 23 Nov 2016 05:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के मच्छेल सेक्टर में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। बताया गया कि यह करतूत पाकिस्तान की बॉर्डर एक्‍शन टीम यानि बैट के जवानों द्वारा की गई, जो पहले भी इस तरह की हरकतों के लिए कुख्यात रहे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान की इस करतूत को लेकर अमर उजाला ने अपने पाठकों से सवाल पूछा कि 'भारतीयों जवानों के साथ बर्बरता कर रहे पाकिस्तान को कैसे जवाब देना चाहिए?'। अमर उजाला के इस पोल में कुल 8,627 लोगों ने हिस्सा लिया। इस सवाल के जवाब में 4929 पाठकों का कहना है कि इस भारत को इस क्रूरता का जवाब हमला करके देना चाहिए। इन पाठकों की संख्या कुल पोल में हिस्सा लेने वाले पाठकों का 57.13 प्रतिशत है।

वहीं इस सवाल के जवाब में 2843 लोगों का मानना है कि पाक से निपटने के लिए भारत को सर्जिकल स्ट्राइक का सहारा लेना चाहिए। ये कुल वोट का 32.95 प्रतिशत है। वहीं कूटनीतिक दबाव बनाने की बात 855 पाठकों ने कही है। ये कुल पाठकों का 9.91 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें