कोरोना काल में बीते कुछ महीनों में बाजार की स्थिति काफी खराब हो गई थी, लेकिन अब बाजारों ने गति पकड़ी है। आने वाला समय त्यौहारों का है। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि त्यौहार के सीजन में सही मार्केटिंग कैसे की जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला अपने लीडरशिप सीरीज के तहत 12 सितंबर 2020 को शाम चार बजे से एक वेबिनार का आयोजन करने जा रहा है, जिसका विषय है फेस्टिव सीजन में लाभ कैसे उठाया जाए। इस वेबिनार में इंडस्ट्री के जाने माने विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिससे आप बाजार से संबंधित सवाल पूछ सकेंगे।
इस वेबिनार में इंडिया फैमिली मार्ट के को-फाउंडर व सीईओ जय प्रकाश शुक्ला जुड़ेंगे। इंडिया फैमिली मार्ट की होल्डिंग कंपनी न्यासा रिटेल प्राइवेट लिमिटेड है। शुक्ला रिटेल बिजनेस के अच्छे जानकार हैं। उनका काम विजन सेट करना और बिजनेस को सही दिशा देना है।
डॉ रंजन कुमार
डॉ रंजन कुमार आईआईएम लखनऊ के पूर्व छात्र हैं और वी मार्ट के रणनीति और कॉर्पोरेट संचार के अध्यक्ष हैं। उनका काम कंपनी की रणनीति पर काम करना और शेयरधारकों से एक विजन, मिशन औक कंपनी की वैल्यू के साथ संचार करते हैं।
अनुराग बंसल वेदांत कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। बंसल फिलहाल आगरा में दो तनिष्क फ्रेंचाइजी चला रहे हैं। इसके अलावा वह एक बड़े एसी ब्रांड्स के डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं।
राजीव गर्ग
राजीव गर्ग वीके बर्तन भंडार के पार्टनर हैं। बता दें कि वीके बर्तन भंडार की स्थापना 1887 में हुई थी और ये आगरा का सबसे बड़ा बर्तन भंडार है। राजीव गर्ग छठी पीढ़ी के रूप में कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं और फिलहाल कंपनी में साझेदार हैं।
शलभ मित्तल
शलभ मित्तल शिवा ऑटोमोबाइल ग्रुप के प्रबंध निदेशक हैं। शिवा ऑटोमोबाइल ग्रुप की शुरुआत शलभ के पिता ने 1972 में की थी। इस समय शिवा ऑटोमोबाइल अलीगढ़ के तहत ऑटो डीलरशिप के पूरे पोर्टफोलियो के प्रबंध निदेशक हैं।
आकाश प्रकाश मांगलिक
आकाश प्रकाश मांगलिक भगत ज्वेलर्स मेरठ के प्रबंध निदेशक हैं। आकाश कई सालों से लीडिंग बिजनेस चला रहे हैं, उनका ये व्यापार विश्वास और शिष्टता पर कायम है। आकाश का लक्ष्य ग्राहकों को शुद्ध और बेहतर गुणवत्ता वाले आभूषण को उपलब्ध कराना है।