नाव में विरोधी कुछ भी हवा उड़ाते रहते हैं। फिलहाल अपने क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में भाजपा को जिताने पर जोर है।
ओवैसी पर बीआरएस और भाजपा दोनों का साथ देने के आरोप लग रहे हैं।
बीआरएस की तो बीआरएस जाने लेकिन वो हमारे साथ क्यों होंगे। उनकी पार्टी है, जितनी सीटों पर चाहें चुनाव लड़ें। हमें उनसे कोई लेना-देना नहीं है।
भाजपा का प्रदर्शन कैसा रहेगा?
पार्टी अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन करेगी। यहां पिछड़ों की संख्या सबसे ज्यादा है। हमारे नेतृत्व ने वादा किया है कि सरकार बनने पर पिछड़े वर्ग से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
चुनाव में धनबल के आरोप लग रहे हैं।
लोग तो कहते हैं कि हुजूराबाद उपचुनाव में 600 करोड़ रुपये खर्च करके भी मुझे नहीं हरा पाए। अगर यह जरा भी सच है तो पैसा आया कहां से। इनकी सरकार ने खूब भ्रष्टाचार किया है। यहां भी वोटरों को लुभाने की कोशिशें हो रही हैं। इस बार मुख्यमंत्री केसीआर गजवेल से चुनाव हारेंगे।
हुजूराबाद छोड़ गजवेल क्यों आए?
जब मैंने हुजूराबाद उपचुनाव लड़ा तो केसीआर ने मुझे हराने के लिए क्या नहीं किया। सौ से ज्यादा विधायक मेरे क्षेत्र में घर-घर गए। तब मैंने चैलेंज दिया था कि अगले चुनाव में या तो वह हुजूराबाद में मेरे सामने आएं या फिर मैं उनकी सीट गजवेल से उन्हें चुनौती दूंगा। हुजूराबाद को छोड़ा नहीं है, दोनों जगह से जीतूंगा।
बुलडोजर बाबा के नारों पर बीआरएस हमलावर
हैदराबाद में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के रोड शो में काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोग बुलडोजर बाबा की तख्तियां लिए थे। बुलडोजर से फूल बरसाए गए। योगी रैलियों में हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करने की बात कहते रहे हैं। बीआरएस नेता और सीएम केसीआर की बेटी के कविता ने इस पर कहा कि तेलंगाना आकार लेता हुआ प्रदेश है। ऐसे में बनाने वालों की जरूरत है न कि तोड़ने वालों की।