अमर उजाला बतरस एक और हफ्ते आम लोगों की जिंदगी से जुड़े अहम मुद्दे के साथ हाजिर है। इस हफ्ते पॉडकास्ट में चर्चा हुई आम लोगों के जीवन से जुड़ी एक ऐसी समस्या की, जो दिन पर दिन खतरनाक रूप ले रही है। यह परेशानी है मोटापे की, जो कि भारत में अब तेजी से बढ़ रहा है और कई तरह की बीमारियों को जन्म दे रहा है। एंकर नंदिता कुदेसिया ने इस हफ्ते बतरस में इन्हीं चुनौतियों को लेकर दो विशेषज्ञों से बात की और जाना कि सहमति से संबंध बनाने की उम्र सीमा का मसला क्या है और इसका क्या प्रभाव है।
इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं।
नंदिता कुदेसिया ने अमर उजाला के स्टूडियो में जिन दो विशेषज्ञों से चर्चा की, उनमें डायटिशियन आरती कालरा और बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. रजत गोयल शामिल रहे। दोनों ही विशेषज्ञों ने कई अहम सवालों के जवाब दिए। मसलन- मोटापा खतरनाक क्यों है? समय रहते कैसे बच सकते हैं? मोटापे से बचाव के असरदार तरीके क्या हैं? अगर मोटापा बढ़ जाए तो इस चुनौती से निपटने के डाइट, एक्सरसाइज या ऑपरेशन क्या सही तरीका है?