अमर उजाला बतरस एक और हफ्ते आम लोगों की जिंदगी से जुड़े अहम मुद्दे के साथ हाजिर है। इस हफ्ते पॉडकास्ट में चर्चा हुई भारत के टेलीविजन की दुनिया के शुरुआती समय की। जी हां, वही समय जब टीवी खोलते ही सिर्फ एक चैनल दिखता था- दूरदर्शन। आज के समय में जब उसी टीवी पर सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों चैनल हैं, तब भी लोग उस पुराने समय को याद कर के अभिभूत हो जाते हैं। इस हफ्ते बतरस में उसी दौर के दो सबसे लोकप्रिय चेहरे मौजूद रहे। इनमें एक नाम है शमी नारंग का, जिनकी आवाज दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले अनाउंसमेंट के दौरान सुन सकते हैं। वहीं, दूसरा चेहरा हैं ज्योत्सना श्रीवास्तव, जिनकी सादगी को लोग आज भी याद करते हैं।
इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं।