फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Fair: अमर उजाला और थॉमस कुक का ग्रैंड ट्रैवल मेला 1 मार्च को लखनऊ में; यात्रियों के लिए शानदार ऑफर

Fri, 27 Feb 2026 07:17 AM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ।

सार

Grand Travel Fair: अगर आप इस बार गर्मियों की छुट्टियों में कहीं बाहर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो अमर उजाला और थॉमस कुक आपके लिए  'ग्रैंड ट्रैवल मेला' का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसमें आप सस्ते बजट में अपना मनपसंद डेस्टिनेशन चुन सकते हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला और थॉमस कुक का ग्रैंड ट्रैवल मेला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन के शौकीनों और आगामी छुट्टियों में अपने परिवार के साथ घूमने की योजना बना रहे लोगों के लिए अमर उजाला एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। देश की प्रमुख ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक और 'अमर उजाला' के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ में एक खास 'ग्रैंड ट्रैवल मेला' आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन यात्रियों को न केवल आकर्षक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू डेस्टिनेशन के विकल्प दे रहा है, बल्कि यात्रा खर्च को कम करने के लिए कई बड़े वित्तीय लाभ और भारी छूट भी प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन


इस एक दिवसीय विशेष ग्रैंड ट्रैवल मेले का आयोजन रविवार, 1 मार्च को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित 'फॉर्च्यून पार्क बीबीडी' (राणा प्रताप मार्ग) में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:30 बजे तक चलेगा। इसमें शामिल होने और रजिस्टर करने के लिए ग्राहक सीधे 8691076416 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। मेले में आने वाले परिवारों के लिए मजेदार गेम खेलने, इनाम जीतने और शानदार ट्रैवल डील पाने का भी मौका मिलेगा।

  • एक्सक्लूसिव महाछूट: अमर उजाला के पाठकों के लिए एक विशेष ऑफर पेश किया गया है, जिसके तहत एक दंपती को हॉलिडे बुकिंग पर 70,000 रुपये तक की भारी छूट दी जाएगी।
  • क्रेडिट कार्ड ऑफर: आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
  • फ्री क्रूज और विदेशी यात्रा: यूरोप हॉलिडे पैकेज की शुरुआत 1.7 लाख रुपये से हो रही है। खास बात यह है कि यूरोप हॉलिडे बुक करने वाले ग्राहकों को 'क्रूज हॉलिडे' बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा।
  • बाय वन गेट वन/फ्री हॉलिडे: 'हॉलिडे पर हॉलिडे मुफ्त' जैसी शानदार डील का भी एसमे प्रावधान है यानी आपकी बुकिंग पर आपका साथी (कम्पेनियन) मुफ्त में यात्रा कर सकेगा।
  • मुफ्त उपहार और गोवा ट्रिप: बुकिंग करने वाले सभी ग्राहकों को 'अमेरिकन टूरिस्टर' बैग और 'फॉरेक्स कार्ड' मुफ्त पानेका मौका मिलेगा। इसके अलावा, मेले में भाग लेने वाले एक भाग्यशाली जोड़े (लकी कपल) को 3 दिन का मुफ्त गोवा हॉलिडे जीतने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।


खरीदारी और आध्यात्मिक पैकेजों की विस्तृत शृंखला इस मेले में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों तरह के पर्यटकों को ध्यान में रखकर पैकेज तैयार किए गए हैं:

  • ग्लोबल डेस्टिनेशन: ट्रेंडिंग हॉलिडे के तहत यूरोप, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और डिज्नी एडवेंचर क्रूज के विकल्प मौजूद हैं। आसान वीजा वाले देशों में दुबई-अबू धाबी, सिंगापुर-मलेशिया, थाईलैंड, मॉरीशस, मालदीव, बाली और वियतनाम शामिल हैं।
  • घरेलू और आध्यात्मिक पर्यटन: भारत और आसपास के डेस्टिनेशन में असम-मेघालय, केरल, हिमाचल, अंडमान, कश्मीर, भूटान और श्रीलंका शामिल हैं। इसके अलावा धार्मिक यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर के साथ कैलाश मानसरोवर, चार धाम, रामायण ट्रेल, नेपाल (मुक्तिनाथ के साथ) और अनंत काशी अयोध्या की विशेष आध्यात्मिक यात्राएं भी पेश की गई हैं।
  • एक्सपर्ट गाइडन्स - इस मेले मे थॉमस कुक के सभी ट्रेवल एक्सपर्ट्स जैसे की टूर मॅनेजर्स, प्रोडक्ट मॅनेजर्स, सेल्स मॅनेजर्स से एक ही छतके निचे मिलने का और उनसे हर तरहे का सला-मशहोरा करने मौका मिलेगा याने आप निश्चिंत होके अपना मनपसंद हॉलिडे बेहीजक बुक कर सकते हो।

विज्ञापन

सुरक्षित यात्रा का भरोसा
आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए थॉमस कुक ग्राहकों को 24X7 कस्टमर सपोर्ट, अतिरिक्त ट्रिप प्रोटेक्शन, और बिना किसी परेशानी के रीशेड्यूलिंग व कैंसलेशन की सुविधा दे रहा है। इससे ग्राहक विश्वास के साथ अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। थॉमस कुक और अमर उजाला का यह 'ग्रैंड ट्रैवल मेला' ग्राहकों को अपनी यात्रा की योजना बनाने और शानदार ऑफर्स का लाभ उठाने का एक बड़ा मौका दे रहा है। 70,000 रुपये तक की भारी छूट, आईसीआईसीआई बैंक का इंस्टेंट डिस्काउंट और फ्री गोवा ट्रिप जैसे आकर्षक उपहार इस आयोजन को यात्रा के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन और किफायती अवसर बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें