फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 वर्ष का अमर उजाला: सेल्फी संग अपने इलाके के हीरो का नाम भेजकर हमारे जश्न में हों शामिल, पाएं आकर्षक उपहार

Tue, 11 Apr 2023 07:42 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

ये नायक समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति, विज्ञान, खेल, राजनीति, प्रशासन, तकनीक, उद्योग-व्यापार या स्टार्टअप किसी भी क्षेत्र से हो सकते हैं। आप अमर उजाला में प्रकाशित क्यूआर कोड स्कैन कर या फिर व्हाट्सएप नंबर पर अपनी प्रविष्टि दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
75 वर्ष का अमर उजाला : क्यूआर कोड स्कैन करें और भेजें प्रविष्टि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला अब 75 साल का होने जा रहा है। पर ये जश्न हमारे सभी प्रिय पाठकों के बिना पूरा नहीं हो सकता। तो आइए आप भी हमारी खुशी में शामिल हों। अपनी खास मुस्कान में सेल्फी के साथ भेजिए अपने इलाके के नायकों के नाम।

विज्ञापन


ये नायक ऐसे हों, जिन्होंने समाज में कुछ भी विशेष किया हो। ये समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति, विज्ञान, खेल, राजनीति, प्रशासन, तकनीक, उद्योग-व्यापार या स्टार्टअप किसी भी क्षेत्र से हो सकते हैं। आप अमर उजाला में प्रकाशित क्यूआर कोड स्कैन कर या फिर व्हाट्सएप नंबर पर अपनी प्रविष्टि दर्ज कर सकते हैं।

भाग्यशाली प्रविष्टियों को मिलेंगे आकर्षक उपहार
आवेदन के उपरांत भाग्यशाली 7,500 प्रविष्टियों को मोबाइल, इयरबड्स, चांदी के सिक्के, इलेक्ट्रिक केटल, हेडफोन या डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के निशुल्क कूपन में से कोई भी एक उपहार प्रदान किया जाएगा। भाग्यशाली प्रविष्टियों की घोषणा व उपहार प्रदान करने की तिथि के बारे में अलग से जानकारी अमर उजाला में दी जाएगी।
विज्ञापन


15 अप्रैल तक इस तरह दर्ज करें प्रविष्टि
व्हाट्सएप के जरिये प्रविष्टि दर्ज करने के लिए आपको 9717989002 पर संदेश भेजना होगा। इसमें आपसे आपका नाम, शहर का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व अन्य विवरण व नायकों के नाम पूछे जाएंगे। आप अपने शहर व इलाके के नायकों में अधिकतम 75 नाम दे सकते हैं। इसके बाद सेल्फी अपलोड करने के बाद सफलतापूर्वक आपकी प्रविष्टि दर्ज हो जाएगी। दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर व अमर उजाला के ट्विटर पर मौजूद लिंक पर क्लिक करके भी इसी तरह प्रविष्टि दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 15 अप्रैल तय की गई है।

मैं अमर उजाला का नियमित पाठक हूं। इसमें राज्य, देश विदेश की खबरों के अलावा साहित्य, विज्ञान, धर्म और कैरियर आदि की सटीक जानकारी होती है। खबरों की विश्वसनीयता के कारण इसे परिवार के सभी सदस्य पढ़ते हैं। - धर्मेंद्र गुप्ता, कारोबारी

संतुलित व तथ्यात्मक समाचार, संयमित भाषा और व्यापक महत्व के विषयों का चयन अमर उजाला को सबसे अलग बनाता है। विशिष्ट शैली के कारण यह समाचार पत्र और समाचार पत्रों से अलग है। - जय शंकर, सहायक निदेशक (पी एंड आई), नगर निगम

मैं सालों से अमर उजाला का नियमित पाठक हूँ। इसकी रिपोर्टिंग धारदार हैं। दिल्ली से जुड़े बड़े मसलों पर अमर उजाला पढ़कर पता लग पाता हैं कि उसके अलग-अलग पहलुओं की क्या अहमियत हैं।  - सतवीर शर्मा
विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें