फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की जंग में मुझे बनाया गया बलि का बकरा: अमर सिंह 

Fri, 10 Feb 2017 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अमर सिंह - फोटो : self
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की जंग के केंद्र बिंदू रहे अमर सिंह ने कहा है कि उनको बिना वजह इस पूरे प्रकरण में खलनायक बनाया गया। उन्हें इस लिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे इस विवाद में शामिल सभी लोगों में सबसे कमजोर हैं।
विज्ञापन


उनका मानना है कि राजनीति में उनके पीछे कोई ताकत नहीं है, इसलिए उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है। अमर सिंह ने कहा, ‘मैं इस विवाद में शामिल सभी लोगों में सबसे गरीब, कमजोर हूं। इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है।’ उनका कहना है कि वे मुलायम सिंह का सम्मान करते हैं। उन्होंने सफाई दी कि इस विवाद में समय वे लंदन में थे। उन्हें लंदन से दिल्ली बुलाया गया था। उन्हें गैर जरूरी तरीके से खलनायक बनाया गया, जबकि इस विवाद में उनका कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि उन्हें इसी तरह इस पूरे मामले में खलनायक बनाया गया जैसे 2जी स्पेक्ट्रम में कनिमोझी को जेल जाना पड़ा, जबकि इसके कसूरवार मंत्री जेल में नहीं गए। राष्ट्रमंडल खेलों में भी सुरेश कलमाड़ी जेल गए। वहीं बाकी कसूरवार लोगों पर कोई आंच नहीं आई। उन्होंने कहा कि नकद के बदले वोट मामले में फायदा कांग्रेस ने उठाया और नुकसान अमर सिंह को झेलना पड़ा। उन्हें जेल जाना पड़ा। समाजवादी पार्टी में उनकी हैसियत के बारे में अमर सिंह ने कहा, ‘पार्टी में मेरी हैसियत अभी तक परिभाषित नहीं हुई है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें