बीएसएफ जवान तेज बहादुर के मामले में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यादव के फेसबुक फ्रैंड में 17 फीसदी पाकिस्तानी हैं। ये अकाउंट पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे।
विज्ञापन
बीएसएफ की जांच टीम ने तेज बहादुर के वीडियो पोस्ट करने के बाद उसका पूरा अकाउंट खंगाला। इसमें उन्हें जानकारी मिली कि उसके पेज पर पाकिस्तान से कई पोस्ट हुई हैं। इसके साथ ही इसमें प्रयोग किए गए हैशटेग भी सवालों के घेरे में हैं।