फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह ने आजम खान को बताया बेहूदा

Tue, 06 Dec 2016 10:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अमर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के सांसद अमर सिंह की नाराजगी खत्म नहीं हो रही है। अब उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खान पर निशाना साधा है। अमर सिंह ने कहा है कि मायावती को लेकर आजम खान का बयान बहुत बेहूदा है। आजम खान ऐसे बयान क्यों देते है।
विज्ञापन


एक बच्ची के बलात्कार को लेकर भी उन्होंने इतनी घटिया टिप्पणी की कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके खिलाफ कड़ी टिप्पणी की। गौरतलब है कि आजम खान ने कहा कि जो लोग पूर्व सीएम को बुआ कहते है। एक बार गोदी में बैठा ले। अमर सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद अब आजम खान अपने वकील कपिल सिब्बल के जरिये सशर्त माफी मांगने के लिए तैयार हैं।

जब उनसे पूछा गया कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव या मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते।  अमर सिंह ने कहा कि वह बड़े लोगों के बारे में कुछ नहीं कह सकते। हालांकि परोक्ष रूप से वह अखिलेश पर भी निशाना साधने से नहीं चूके।
विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा कि मायावती का आरोप गलत है कि उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनका अपमान किया। वह दुनिया में किसी का अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने मायावती पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मायावती सैफई महोत्सव की निंदा गलत कर रही है। सैफई महोत्सव में कोई खर्च नहीं हुआ। अमिताभ बच्चन जब आए थे तो उन्होंने एक पैसा नहीं लिया था। वहीं सलमान खान को जो पैसा मिला था। वो उन्होंने जरूरतमंद लोगों को दान में दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें