फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव के लिए कहा था- अंगूठा नहीं दूंगा, पढ़ें सात चर्चित बयान

Sun, 02 Aug 2020 03:27 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया। सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। पिछले कुछ समय से वह काफी बीमार चल रहे थे। अमर सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक जताया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सांसद रह चुके अमर सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा और अपने बयानों को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहे। अमर सिंह ने एक बयान मुलायम सिंह यादव के लिए भी दिया था। इस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सपा से अलग होने के बाद अमर सिंह ने मुलायम के लिए कहा था कि मैं मुलायम के लिए एकलव्य बनकर संतुष्ट हूं, पर एकलव्य की तरह अपना अंगूठा उन्हें नहीं दूंगा। आइए जानते हैं अमर सिंह के कुछ चर्चित बयान...

सपा से निकाले जाने के बाद..

मार्च 2010 में सपा से निकाले जाने के बाद अमर सिंह ने कहा था कि मुलायम सिंह या तो आप लोहियावादी नहीं हैं या फिर अपने स्वार्थी मुलायमवाद का सफेद झूठ लोहियाजी पर मढ़ना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि सारी नेतृत्व क्षमता, गुणवत्ता सिर्फ एक ही परिवार में है। मेरी गलती थी कि मैंने 14 साल से हो रही इस धांधली को नहीं देखा।

मुलायम ने लोहिया के सिद्धांतों की बलि चढ़ा दी

23 अक्तूबर 2010 को अमर सिंह ने मुलायम सिंह के साथ रामगोपाल पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मुलायम सिंह यादव ने लोहिया के सिद्धांतों की बलि चढ़ा दी है। लोहिया ने कभी भाई-भतीजावाद को बढ़ावा नहीं दिया। मुलायम इसी को बढ़ावा दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी में सिर्फ दो अपवाद थे। एक जनेश्वर मिश्र और दूसरे अमर सिंह। एक को राम जी खा गए तो दूसरे को रामगोपाल।

मुलायम सिंह को जोकर कहा

अमर सिंह ने 21 फरवरी 2012 को कहा कि यूपी के भ्रष्टाचार में मुख्यमंत्री मायावती और मुलायम सिंह यादव दोनों साझेदार हैं। मुलायम सिंह एक पहिए की साइकिल चलाने वाले जोकर हैं।

दुष्कर्म वाले बयान को लेकर साधा निशाना

अमर सिंह ने 12 अप्रैल 2014 को मुलायम सिंह यादव के दुष्कर्म पर दिए बयान को लेकर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मुलायम सिंह ने बलात्कार पर बयान दिया है कि लड़के हैं। मन मचल जाता है। ऐसा लगता है कि मुलायम सिंह का बस चले तो रेप को भी जायज कर दें।

श्रेय लेने वाला कूड़ेदान अब मैं नहीं रहा

अमर सिंह ने ब्लॉग लिखकर भी निशाना साधा था। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था कि मैंने कहा था कि मैं मुलायम का मात्र दर्जी और कूड़ेदान हूं। उनकी गलत नीतियों को नैतिकता के कपड़े में सिलकर संवारने का मैं 14 साल का अपराधी हूं, लेकिन दल की गलतियों का श्रेय लेने वाला कूड़ेदान अब मैं नहीं रहा।

अमर सिंह ने यह भी लिखा कि मुलायम अब आप अपनी अच्छी-बुरी राजनीति के अकेले दर्जी और कूड़ेदान खुद हैं। आपको अपनी भूमिका मुबारक और मेरे राजनीतिक निर्वाण के लिए शुक्रिया।
विज्ञापन

मुलायम को परिवारवादी करार दिया

लोकसभा चुनाव के दौरान भी अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव को लेकर तीखे बयान दिए। कभी उन्हें लोहिया वादी की जगह परिवार वादी करार दिया तो कभी सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें अपने निष्कासन के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें