फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटे अमर सिंह, बोले खलनायक बनने के लिए तैयार

Mon, 02 Jan 2017 12:16 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर सिंह - फोटो : SELF
विज्ञापन
अखिलेश सिंह के द्वारा पार्टी से निकाले जाने के बाद अमर सिंह ने कहा कि मुलायम के लिए वे विलेन बनने के लिए तैयार हैं। एक जनवरी को अखिलेश ने पार्टी अध्यक्ष बनते ही अमर सिंह को पार्टी से बाहर निकाल दिया था। तब अमर सिंह लंदन में थे।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह की वह दिल्ली पहुंचे। अपने निकाले जाने से जुड़े सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि यदि वह विलेन हैं तो विलेन बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा,  "अगर मुलायम सिंह जी अपने दिल से मुझे निष्कासित कर दें, तो मेरे लिए खेद का विषय है और दल का मेरे लिए महत्व नहीं है।"

वहीं, मुलायम सिंह यादव के साथ अमर सिंह दिल्ली में चुनाव आयोग से आज दोपहर 2 बजे मुलाकात करेंगे।

इससे पहले अमर सिंह ने कहा था कि बार-बार उन्हें विलेन कहना ठीक नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अमर सिंह ने कहा था कि कुछ लोग समाजवादी पार्टी में कलह के लिए मुझे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन


अमर ने कहा, 'कुछ लोग समाजवादी पार्टी में कलह के लिए मुझे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कुछ लोग मुझे इतना ताकतवर बता रहे हैं कि मैं दुनिया के किसी कोने में रहूं, उथल-पुथल कर सकता हूं।' उन्होंने कहा कि मुझे जीने दें और अगर मैं इसका कारण बताया जा रहा हूं तो वो(मुलायम) मेरा बलिदान कर दें। मुझे छुट्टी दें।

 शायराना अंदाज में अमर सिंह ने कहा, ‘मुझे तुमसे कुछ नहीं चाहिए, मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो, मेरा दिल अगर कोई दिल नहीं उसे मेरे सामने तोड़ दो। दर-दर की ठोकरों मुझे इतना बता दो मेरा कुसूर क्या है, मुझे जीने दो।’

इससे पहले अखिलेश और रामगोपाल यादव को पार्टी से निकाले जाने को अमर सिंह ने ठीक बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों को पार्टी के खिलाफ काम करने की सजा मिली है। अमर सिंह ने कहा था, ‘आज तो कुछ ऐसा लग रहा है कि राम चंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, बेटा करेगा राज बेचारा बाप जंगल को जाएगा।’
  Agar unke (Mulayam) saath reh ke kabhi nayak bane, toh agar khalnayak bhi bane toh banne ko tayyar hain: Amar Singh on SP Feud pic.twitter.com/8BTFT8S4SN — ANI UP (@ANINewsUP) January 2, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें