राज्यसभा सदस्य अमर सिंह समाजवादी पार्टी के विवाद को लेकर रविवार को डिफेंसिव दिखाई दिए। वह पूरे मामले पर ज्यादा कुछ बोलने से बचाव की मुद्रा में दिखे। बोले-छोड़ों कल की बातें, कल की बात हुई पुरानी।
सपा में चल रहे घमासान को लेकर अखिलेश और आजम खां आदि बाहरी व्यक्ति का किया धरा बताते रहे हैं। दोनों ने इशारों में अमर सिंह को बहारी बताया। अखिलेश यादव तो यहां तक कह गए कि शायद अब मैं उन्हें (अमर सिंह को) अंकल न कह पाऊ।
इसके उलट रविवार को मीडिया से अमर सिंह ने कहा कि मैं सीएम को नहीं जानता। अखिलेश को जानता हूं। अखिलेश मेरे बच्चे के समान हैं। सपा के विवाद के बारे में बोलने से बच रहे अमर सिंह ने इतना कहा कि नेताजी ने इस मामले में सब बोल दिया, अब मेरे बोलने का कोई मतलब नहीं हैं।