फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमनमणि और साराः जितनी खूबसूरत लव स्टोरी, उतना दर्दनाक अंत

Thu, 09 Mar 2017 05:02 PM IST
amarujala.com- Written by : विजय जैन
विज्ञापन
अमनमणि त्रिपाठी, सारा
विज्ञापन
घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर जिस युवती सारा से लवमैरिज की, आज उसी की हत्या के आरोप झेल रहे हैं अमनमणि त्रिपाठी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में आज अमनमणि त्रिपाठी को जमानत दी है। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन


लखनऊ में हुई थी दोनों की मुलाकात

हाई सोसाइटी में पली-बढ़ी सारा की सारी एजुकेशन लखनऊ में हुई थी। फेसबुक एकाउंट में भी अलग-अलग अंदाज में फोटो शूट से स्पष्ट था कि सारा एक्टिंग के लिए क्रेजी थी। गोरखपुर में रहने वाले पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि की सारा स‌िंह से पहली मुलाकात लखनऊ में हुई थी। धीरे धीरे वह सारा स‌िंह को दिल दे बैठा। पिता अमरमणि को जब इसका पता चला तो उन्होंने अमनमणि को सारा से मिलने से रोका, लेकिन व‌ह न माना।

उधर, सारा के घरवाले भी उसके अमनमणि से मिलने के खिलाफ थे। घरवालों की मर्जी के खिलाफ सारा से जुलाई 2013 में लखनऊ के अलीगंज स्थित एक आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली। शादी में सिर्फ दो ही लोग मौजूद थे। अमन के गुपचुप शादी करने से उसके पिता अमर मणि काफी दिनों तक नाराज रहे, लगभग एक वर्ष बाद उन्होंने इस शादी को स्वीकार कर अमन को घर वापस बुलाया।
विज्ञापन

सारा की मौत : हत्या या हादसा ?

अमनमणि - फोटो : amar ujala
हादसा या हत्या
अमनमणि और सारा की खूबसूरत लव स्टोरी का अंत काफी दुखद रहा। 9 जुलाई 2015 को संदिग्‍ध हालत में सारा सिंह की मौत हो गई, जब वह अपने पति अमनमणि (पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का बेटा) के साथ दोपहर में कार से लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। अमनमणि ने सारा के घर वालों को बताया था कि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है, लेकिन, सारा की मां सीमा सिंह, बहन नीति और भाई सिद्धार्थ ने हत्या का आरोप लगाया था।

फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के भी पसीने छूटे
सारा त्रिपाठी की मौत के रहस्य से परदा उठाने में फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के भी पसीने छूट गए। घटनास्थल से मिले साक्ष्य स्पष्ट नहीं कर पाए कि सारा की मौत सड़क हादसे में हुई या उसकी हत्या की गई? कार में मौजूद उनके पति अमनमणि त्रिपाठी को चोट तक नहीं आई थी। मौका मुआयना करने पहुंची पुलिस भी समझ नहीं पाई थी कि हादसा कैसे हुआ जो सारा की जान चली गई और अमनमणि को खरोंच तक नहीं आई। 
विज्ञापन

किडनैपिंग के आरोप में गिरफ्तार हुए अमनमणि बाद में चला हत्या का केस

अमन‌मणि - फोटो : amar ujala
अमनमणि पर हत्या का केस
सारा स‌िंह के परिजनों की शिकायत पर  पुलिस ने अमनमणि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, अमनमणि को हत्‍या नहीं बल्कि एक किडनैपिंग मामले में गिरफ्तार किया था। बेटी को न्याय दिलाने के लिए सीमा सिंह ने काफी भागदौड़ की। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। नतीजा रहा कि अक्टूबर 2015 में ही प्रदेश सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीबीआई जांच अभी तक जारी है।

ये कहता है सारा का परिवार
सारा के परिवार के मुताबिक, अमनमणि के खराब बर्ताव के चलते सारा उससे तलाक लेना चाहती थी। अगर सारा, अमन से तलाक लेती, तो पहले अमन को कानूनन सारा को गुजारा भत्ता देना पड़ता और उसके बाद अमन के पिता अमरमणि को अपनी प्रॉपर्टी का बड़ा हिस्सा सारा को देना पड़ता। इससे बचने के लिए उम्रकैद की सजा काट रहे अमन के पिता अमरमणि ने सारा की हत्या की साजिश रची और अमन ने हत्‍या को हादसे का रूप दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें