केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम 21 साल की कॉलेज छात्रा के समर्थन में उतर आए। गुरुवार को उन्होंने केरला के निजी कॉलेज की एक छात्रा का समर्थन किया जो कॉलेज का समय खत्म होने के बाद मछली बेचा करती है। यह छात्रा साइबर बुलिंग का शिकार हुई। यह कहानी है हनन कि जो थोडुपुझा के एक कॉलेज से बीएससी कर रही है।
हनन इरनाकुलम के थम्मनम में मछली बेचा करती है। उसकी इस कहानी को मलयामल के प्रतिष्ठित अखबार मातृभूमि ने दो दिन पहले प्रकाशित किया था। उसकी इस दिल छू लेने वाली कहानी को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया। जिसमें फिल्म कलाकार और राजनीतिज्ञ शामिल थे। लेकिन सोशल मीडिया पर हनन की कहानी को लेकर कुछ लोगों ने शक जाहिर किया और इसे झूठा करार दिया। इतना ही नहीं उसे ट्रोल किया गया।
हालांकि हनन के कॉलेज प्रिंसिपल और पड़ोसियों ने उसका साथ दिया और कहा कि अखबार में छपी यह कहानी झूठी नहीं है। इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कन्नथनम ने अपने फेसबुक पर लिखा, 'केरला के लोगों हनन पर हमला करना बंद करो। मैं शर्मिंदा हूं। एक लड़की अपनी बिखरी हुई जिंदगी को संभालने की कोशिश कर रही है।'
केंद्रीय मंत्री ने कड़ी मेहनत करने और जिंदगी में आगे बढ़ने के महिला के जज्बे की तारीफ की। कन्नथम ने इस दौरान प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने जिन परेशानियों का सामना किया था उनका भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे वह सभी परेशानियों को पार करके देश के प्रधानमंत्री बने। रोते हुए हनन ने अपने आलोचकों से उसे अकेला छोड़ने की अपील की है।
हनन ने कहा, 'मुझे कोई मदद नहीं चाहिए। कृपया मुझे अकेला छोड़ दें और अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए काम करने दें।' केरला के महिला आयोग की अध्यक्ष एमसी जोसेफिन ने कहा कि वह कोच्ची में हनन से मिलेंगी। हनन की कहानी सुनने के बाद फिल्मकार अरुण गोपी ने उसे मोहनलाल के बेटे प्रणय मोहनलाल की आगामी फिल्म में उसे काम करने का ऑफर दिया है।