फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सद्भावना उपवास पर अल्पेश ठाकोर, कहा- मेरे गुजरात की छवि को बदनाम किया जा रहा है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात Updated Thu, 11 Oct 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात हिंसा के दौरान चर्चा में आए कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने सद्भावना उपवास रखा है। उनका कहना है कि उन्होंने ये उपवास इसलिए रखा है क्योंकि उनके गुजरात की छवि को बदनाम किया जा रहा है। गुजरात में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि किसी पर भी यहां हमला नहीं हुआ, वातावरण सोशल मीडिया की वजह से बिगड़ा है।


 


ठाकोर ने कहा कि वह क्षेत्रवाद का समर्थन नहीं करते हैं और न ही ऐसा कभी करेंगे। बता दें 28 सितंबर को 14 माह की बच्ची से हुए रेप के बाद गुजरात में उत्तर भारत के लोगों पर हमले बढ़ गए। इस मामले में बिहार के युवक को गिरफ्तार किया गया था। बढ़ते हुए हमलों से खुद को बचाने के लिए बिहार, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोग अपने अपने राज्यों की ओर लौट रहे हैं। अभी तक करीब 50 हजार लोग गुजरात छोड़कर जा चुके हैं।


गुजरात में हो रही हिंसा पर कांग्रेस विधायक और गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना चलाने वाले अल्पेश ठाकोर पर राज्य में हिंसा भड़काने के आरोप लग रहे हैं। जिसपर उन्होंने सफाई देते हुए कहा था, 'मेरा बेटा बीमार है, मुझे बदनाम किया जा रहा है। मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा। मेरे समुदाय को बदनाम किया जा रहा है। यह मेरी राजनीति नहीं है। मैंने किसी को आहत पहुंचाने की कोशिश नहीं की। मैं मानवता की विचारधारा को मानने वाला हूं। मैं खुद बिहार का प्रभारी हूं, मैं ऐसा नहीं कर सकता यदि मैंने किसी को भी धमकाया है तो मैं खुद जेल जाने के लिए तैयार हूं। गुजरात सभी का है। यह जितना मेरा है उतना ही आपका भी है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next