फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला जादू के शक में गांववालों ने बेटे से ही कटवा दी बुजुर्ग पिता की सभी अंगुलियां

Thu, 11 Oct 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अंधविश्वास किसी इंसान को किस तरह अंधा बना देता है, इसका जीता जागता उदाहरण पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में देखने को मिला है। यहां एक 73 वर्षीय बुजुर्ग पर काले जादू का आरोप लगाकर उसके हाथों की सभी 10 अंगुलियों को काट दिया गया। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति का बेटा भी शामिल है। 

विज्ञापन


पीड़ित का नाम फंदी है। उसके पड़ोसियों का आरोप है कि फंदी काला जादू सीखने के लिए अनुष्ठान करता था, जिसकी वजह से गांव के कई लोग बीमार पड़े थे। इन आरोपों को बाद कंगारू कोर्ट ने पीड़ित फंदी को समन भेजा था और उसके बाद उसे सजा देने का फैसला किया गया। 

बीरभूम के एसपी कुणाल अग्रवाल ने बताया कि जब कंगारू कोर्ट ने फंदी को सजा सुनाई तो उसका बेटा हरीश अपने पिता की जान बख्शने का आग्रह करने लगा, जिसके बाद कंगारू कोर्ट ने फंदी की अंगुलियां काटने का आदेश दे दिया, ताकि वो आगे चलकर काला जादू न कर सके। उन्होंने बताया कि इसके बाद हरीश ने गांववालों के दबाव में आकर अपने पिता की सभी 10 अंगुलियों को काट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें