फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबईः स्पेशल बच्चों के लिए एलायंस एयर बुधवार को भरेगी 40 मिनट की उड़ान

Mon, 20 Jan 2020 05:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एलायंस एयर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एयर इंडिया की सहयोगी विमानन कंपनी एलायंस एयर बुधवार को ‘स्पेशल बच्चों’ के एक समूह के लिए आसमान में 40 मिनट की उड़ान भरेगी। कंपनी ने रविवार को बताया कि यह उड़ान भुवनेश्वर में एटीआर एयरक्राफ्ट द्वारा भरी जाएगी। 

विज्ञापन


एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि इस ‘ड्रीम फ्लाइट’ के लिए भुवनेश्वर के एक एनजीओ ने 44 बच्चों का चयन किया है। इनमें से 21 लड़कियां, 23 लड़के हैं। इनके साथ 19 एस्कार्ट भी होंगे।

ज्यादातर बच्चे भुवनेश्वर के शहरी गरीब इलाकों से हैं और कुछ आदिवासी गांव बड़ीपाड़ा के हैं। विशेष उड़ान का आयोजन नागर विमानन मंत्रालय, एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिया और एलायंस एयर ओडिशा सरकार के साथ मिलकर कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीआरएस योजना लाने की मांग करेगी एयर इंडिया यूनियन

एयर इंडिया के निजीकरण के फैसले के बीच सोमवार को दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ होने वाली अहम बैठक में विमानन कंपनी से जुड़ी दर्जन भर ट्रेड यूनियनें वीआरएस योजना लाने की मांग कर सकती हैं। एयरलाइंस के निजीकरण को लेकर एक महीने में यह दूसरी बैठक है।

घाटे में चल रही एयर इंडिया को पूरी तरह बेचने के लिए सरकार ‘एक्सप्रेशन और इंटरेस्ट’ (ईओआई) जारी करने की योजना बना रही है। 2 जनवरी को हुई पहली बैठक में मंत्री ने स्पष्ट कहा था कि एयरलाइंस को जीवित रखने के लिए इसके निजीकरण के अलावा सरकार के पास दूसरा विकल्प नहीं है।

उन्होंने इसके लिए कर्मचारियों से भी सरकार का सहयोग करने की अपील की थी। एयरलाइंस सूत्रों ने बताया कि शुरू में सरकार ने यूनियनों से कहा था कि यदि इसका निजीकरण हुआ, तो कर्मचारियों की नौकरी की रक्षा करेगी, इसलिए कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बारे में नहीं सोचा।

यूनियनों का कहना है कि लेकिन हाल में उसके सदस्यों ने कहा कि वे वीआरएस योजना के बारे में बातचीत करना चाहते हैं। उन्हें मालूम था कि निजीकरण के बाद केवल एक साल तक उनकी नौकरी सुरक्षित रह सकती है। इसलिए हम सोमवार को होने वाली बैठक में वीआरएस योजना के प्रस्ताव को रखना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें