वरिष्ठ भाकपा नेता वीएस सुनील कुमार ने भाजपा पर मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाया था। इसे लेकर केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने चुनाव आयोग से फिर से चुनाव कराने की मांग की है। त्रिशूर लोकसभा सीट से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिली थी।
केरल के त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप लगा है। इसे लेकर केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने चुनाव आयोग से फिर से चुनाव कराने की मांग की है। त्रिशूर लोकसभा सीट से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिली थी। इस सीट पर भाजपा नेता सुरेश गोपी ने 74,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने त्रिकोणीय मुकाबले में सीपीआई के वीएस सुनील कुमार और कांग्रेस उम्मीदवार के मुरलीधरन को हराया था।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर वरिष्ठ माकपा नेता शिवनकुट्टी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले और बाद में निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूचियों में व्यापक हेरफेर के आरोप लगे हैं। भाजपा के भीतर गोपी का विरोध करने वाले भी कह रहे हैं कि मतदाता सूची में 30,000 से 60,000 वोट जोड़े जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अब यह बात सामने आई है कि जिले के कई अपार्टमेंटों में आठ से 15 वोट शामिल थे। शिवनकुट्टी ने कहा कि चुनाव आयोग को त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र में दोबारा चुनाव कराना चाहिए। इसके लिए एक वास्तविक और सही मतदाता सूची तैयार की जानी चाहिए।
मामले में सुरेश गोपी की लगातार चुप्पी पर शिवनकुट्टी ने कहा कि वह चुप हैं, क्योंकि वह इस मामले पर सच्चा जवाब नहीं दे सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि गोपी मीडिया और लोगों का सामना करने से डर रहे हैं। इसका मतलब है कि उन्होंने मतदाता सूची में हेराफेरी करके और लाखों रुपये खर्च करके चुनाव जीता है। उन्होंने सुरेश गोपी से त्रिशूर के सांसद पद से इस्तीफा देने की मांग की। शिवनकुट्टी ने कहा कि यदि उनकी रुचि हो तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और नया चुनाव लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
भाकपा नेता ने लगाए थे आरोप
वरिष्ठ भाकपा नेता वीएस सुनील कुमार ने भाजपा पर मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि वह त्रिशूर से गोपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में भगवा पार्टी द्वारा की गई कथित हेराफेरी को साबित करने के लिए सबूतों के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।