ये भी पढ़ें:- Supreme Court: 'हम देश के हर नागरिक के संरक्षक हैं', जांच एजेंसियों के वकीलों को तलब करने पर सुप्रीम कोर्ट
लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा विशेषाधिकार हनन नोटिस
अब बात अगर मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र की करे तो संसदों ने मामले में लोकसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन नोटिस सौंपा है। सांसदों ने कहा कि वे उस फ्लाइट में सवार थे, जो निर्धारित समय से देरी से रवाना हुई और पूरी यात्रा के दौरान तेज झटकों का सामना करना पड़ा। न तो यात्रियों को खाना दिया गया, न ही किसी तरह की स्पष्ट जानकारी।
पत्र में आगे लिखा कि उड़ान के बीच में पायलट ने मौसम रडार खराब होने की सूचना दी और विमान को चेन्नई डायवर्ट कर दिया, जबकि बेंगलुरु और कोयंबटूर जैसे एयरपोर्ट उस समय ज़्यादा पास थे। चेन्नई पहुंचने के बाद विमान एक घंटे से ज़्यादा हवा में चक्कर काटता रहा। पहली लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान को अचानक 30-40 फीट की ऊंचाई से ऊपर उठाना पड़ा, क्योंकि रनवे पर कथित रूप से कोई दूसरा विमान मौजूद था।