फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट में उन्नाव रेप केस की सुनवाई आज, CBI दाखिल करेगी जांच की स्टेटस रिपोर्ट 

Wed, 02 May 2018 03:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
Allahabad high court
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को उन्नाव के चर्चित रेप केस में सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस डीबी भोसले एवं जस्टिस सुनीत कुमार की खंडपीठ के समक्ष सीबीआई को इस मामले में जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करनी है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए जांच अधिकारी इलाहाबाद पहुंच गए हैं। सीबीआई उन चारों मामलों की प्रोग्रेस रिपोर्ट कोर्ट को देगी जो इस प्रकरण से जुड़ी हुई हैं। इनमें दो मारपीट और दो मामले अपहरण, बलात्कार और पोक्सो एक्ट के हैं।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। माखी थाने के तत्कालीन एसओ और निलंबित पुलिस कर्मियों से पूछताछ हो चुकी है। अब सीबीआई जल्द ही उन्नाव की तत्कालीन पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी से पूछताछ करेगी। बता दें कि सीबीआई 12 अप्रैल से इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 17 वर्षीय बालिका से रेप के मामले को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल चतुर्वेदी के पत्र पर कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सीबीआई को आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था और दो मई को जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें