फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला घोटाले में गोंडवाना इस्पात के निदेशक को चार साल की कैद

Tue, 01 May 2018 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अदालत ने कोयला खदान आवंटन घोटाले से जुड़े एक मामले में गोंडवाना इस्पात लिमिटेड के निदेशक को चार साल कैद व एक करोड़ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने कंपनी व निदेशक को 27 अप्रैल को इस मामले में दोषी करार दिया था। 

विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज भरत पराशर ने कंपनी के निदेशक अशोक डागा को सजा व जुर्माने के अलावा कंपनी पर भी 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला कंपनी को महाराष्ट्र में 2003 में माजरा खदान आवंटन में अनियमितता से जुड़ा है। सीबीआई ने इस मामले में 2014 में केस दर्ज किया था। अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट पर डागा को समन किया था। 

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि कंपनी व उसके निदेशक ने साजिश व धोखाधड़ी से महाराष्ट्र में माजरा कोल ब्लॉक हासिल किया। इसके लिए दोषियों ने 2000 में दिए आवेदन में कंपनी के रजिस्ट्रेशन व उसकी वित्तीय क्षमता के बारे में झूठी जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें