फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरस के रूप का पता लगाने के लिए एनआइबी और एनसीडीसी भेजे गए सभी सैंपल

Mon, 04 Jan 2021 04:29 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

दिल्ली में ब्रिटेन से आने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रविवार को बढ़कर 46 हो गई है।  इन सभी मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल के विशेष वार्ड में रखा गया है। कुल मरीजों में से 4 कोरोना के नए स्ट्रेन से पीड़ित हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार को दिल्ली में ब्रिटेन से लौटने एक मरीज को लोकनायक के विशेष कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे घर-घर जांच अभियान में अब तक कुल 46 लोग संक्रमित पाए जा चुके थे।

नए स्ट्रेन की जांच के लिए इनमें से कुछ लोगों के सैंपल पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलाजी (एनआइबी) और कुछ के सैंपल जांच के लिए नेशनल कंट्रोल फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) केंद्र भेज दिए गए हैं। यहां जिनोम सीक्वेंसिंग जांच से वायरस के रूप का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो सकेगी कि इनमें बिट्रेन में फैला नए स्ट्रेन वाले कोरोना वायरस का संक्रमण तो नहीं है। सभी 46 मरीजों के सैम्पल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल 35 लोगों की जांच के नतीजे आ गए हैं और इनमें से चार लोगो में कोरोना वायरस के ब्रिटेन में पाए गए नए रूप की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें