भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक होने जा रही है। सरकार इस बैठक में विपक्षी पार्टियों को सीमा पर हालात के बारे में जानकारी देगी। यह बैठक राजनाथ सिंह के घर पर होगी। जिसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विपक्षी दलों को सीमा से जुड़ी जानकारी देंगी। शाम 4 से 5 बजे के बीच इस बैठक के होने की संभावना है।
वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस महीने के आखिरी में ब्रिक्स देशों के मीटिंग में शामिल होंने चीन जाएंगे। यह मीटिंग ब्रिक्स देशों के सुरक्षा सलाहकारों के बीच होगी। इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चीन में होगा। इसी संबंध में NSA स्तर की मीटिंग होने वाली है।
गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच यह बैठक तब होने जा रही है जब सीमा पर दोनों देशोंं के बीच तनाव चल रहा है। डोकलाम या डोंगयोंग में दोनों देशों के बीच तनाव है। इस मामले में चीन ने पहले ही रूख साफ कर दिया है कि वो बातचीत के लिए तभी तैयार होगा जब भारत अपने सैनिक हटायेगा।