फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाड्रा के करीबियों पर छापेमारी से भड़की कांग्रेस, कहा- संभल जाएं अधिकारी मौसम बदलने वाला है

Sat, 08 Dec 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिषेक मनु सिंघवी, कांग्रेस प्रवक्ता
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि पांच राज्यों में अपनी निश्चित हार से घबराई भाजपा अब प्रतिशोध की राजनीति पर उतर आई है। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि नियम कानून और संविधान को ताक पर रखकर मोदी सरकार अपनी हिटलरशाही पर उतारु है। ये सरकार जानती है कि उनका भ्रष्टाचार विरोधी मुखौटा पूरी तरह भंग हो चुका है, इसी का नतीजा है कि हर दिन नया कीचड़ उछाला जा रहा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि झूठ के पुलिंदों के आधार पर अब ये शासन करना चाह रहे हैं, इनका एक ही उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार से कांग्रेस नेतृत्व पर कीचड़ उछालना है। राबर्ट वाड्रा मामले पर कांग्रेस ने कहा कि ईडी के मामले में राबर्ट वाड्रा को आज तक कोई ईसीआर नहीं मिली है। ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का इस प्रकार का राजनीतिक दुरुपयोग भारत के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं देखा गया। 

राजनैतिक प्रतिद्वंदियों से लड़ाई के लिए मोदी जी ने ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को अपना बंधुआ मजदूर बना दिया है। कुछ दिन पहले सीबीआई की हालत लोगों ने देखी थी, अब ईडी में जो निदेशक की नियुक्ति हुई है, वो आने वाले चंद महीनों में गैरकानूनी सेवाओं की ‘एडवांस पेमेंट’ के तौर पर लग रही है। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कांग्रेस ने कहा कि अधिकारी गैरकानूनी काम न करें क्योंकि मौसम बदलते देर नहीं लगती और मौसम बदलने की आहट सुनाई दे रही है। 
विज्ञापन


देश संविधान और कानून से चलता है किसी के हांकने से नहीं चलता इस बात को सभी अफसरों को समझ लेना चाहिए। एनएसए के बारे में रोज खबरें छपती हैं। देश की एजेंसियों की साख के साथ खिलवाड़ हो रहा है, जिसे ठीक करने में कई वर्ष लग जायेंगे। इतिहास में पहली बार सीबीडीटी चेयरमैन को दो एक्सटेंशन मिले।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें