फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पार्टी के सवाल पर बोले शिवपाल- सब तैयार, बस नेताजी के आदेश का इंतजार

Fri, 07 Apr 2017 09:22 AM IST
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो / मथुरा, अमर उजालाः ‘कुछ तो नया होगा। सब तैयार हैं। बस नेताजी के आदेश का इंतजार है। समर्थक भी लगातार कह रहे हैं। वैसे भी जिस घर में सम्मान न हो वहां रहने से कोई फायदा नहीं है।’ नई पार्टी बनाने के मुद्दे पर यह बात समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को वृंदावन में संतों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से हुई वार्ता में कही। 
विज्ञापन


वे वृंदावन में गोविंद मठ में आयोजित दुर्गा महोत्सव में पूर्ण आहुति में शामिल होने पहुंचे थे। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की बाबत उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री से उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी। वे उन्हें बधाई देने गए थे।

नई पार्टी के बारे में पूछने पर मुस्कुराते हुए बोले, जब नेता जी का आदेश हो जाएगा तो सियासी धमाका कर देंगे। मीडिया वाले भी तो यही चाह रहे हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि अमर सिंह पहले भी उनके दोस्त थे और आज भी हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों में सपा की करारी हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि सब जानते हैं। पार्टी कहां पहुंच गई है। दुख होता है। मेहनत की थी हमने। नेताजी के साथ गांव-गांव जाकर संगठन खड़ा किया है। हमें किसी ने थाली में परोसकर संगठन नहीं दिया था। ताकत लगाकर खड़ा किया है।

योगी से मिलकर भगवान की शरण में पहुंचे शिवपाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद शिवपाल सिंह यादव भगवान की शरण में पहुंच गए। सुबह चार घंटे से भी ज्यादा समय तक पूजा-अर्चना की। फिर संतों से मुलाकात की। पूछने पर बोले कि भक्त हूं, भगवान से शक्ति मांगने आया हूं। मन की शांति मांगने आया हूं। बिना नाम लिए अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए बोले, भटके लोगों के लिए सद्बुद्धि मांगने आया हूं। दुर्गा महोत्सव पूजन में भी हिस्सा लिया। उनके साथ सपा के कई बड़े नेता भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें