मोहम्मद शमी द्वारा शेयर तस्वीर
- फोटो : Facebook
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पिता तौसिफ अली का हार्ट अटैक से 26 जनवरी 2017 को निधन हो गया था। लेकिन शमी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके अपने फैन्स को चौंका दिया। इस तस्वीर में शमी अपने मृत पिता को दफनाने के लिए कब्र खोद रहे हैं।
पोस्ट में शमी ने लिखा है कि ये लम्हा बहुत मुश्किल होता है। जब कोई इंसान अपने वालिद की कब्र खोदता या बनाता है। मिस यू पापा एंड थैंक यू फॉर समवन जिसने ये पिक मुझे पहुंचाया।
फेसबुक पर इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद से ही लोग उनका विरोध कर रहे हैं। शमी की इस पोस्ट पर अधिकतर लोगों ने कमेंट किया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर कब्र की तस्वीर पोस्ट नहीं करनी चाहिए थी। जबकि कुछ लोगों ने उनके दुख में संवेदनाएं व्यक्त की है। कुछ लोगों ने इस पोस्ट पर लिखा है कि क्रिकेटर अपने पिता के प्रति अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं, लोगों को इससे नाराज नहीं होना चाहिए।
आपको बता दें कि इससे पहले भी मोहम्मद शमी सोशल मीडिया पर लोगों का निशाना बने थे। उन्होंने ट्विटर पर अपनी पत्नी के साथ तस्वीर शेयर की थी। लोगों ने उनकी पत्नी के कपड़ों की आलोचना की थी जिसपर शमी ने आलोचकों को करारा जवाब भी दिया था।