प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के हनन का मुद्दा उठाए जाने के बाद दुनियाभर में बलूचों के बीच भारत को लेकर बने सकारात्मक माहौल को देखते हुए सरकार ने अब एक और दांव चलने की तैयारी कर ली है। देशभर में रेडियो का प्रसारण करने वाले ऑल इंडिया रेडियो अब जल्द ही बलूच भाषा में भी कार्यक्रम चलाएगा। सरकार ने इस पर अपनी सहमति दे दी है।
बता दें कि कश्मीर में लगातार जारी हिंसा के पीछे पाकिस्तान का हाथ सामने आने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए जा अत्याचारों को पूरी दुनिया के सामने उठाकर उस पर कूटनीतिक दबाव बना दिया था।
प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम को पाक सेना का अत्याचार झेल रहे बलूचों ने हाथों हाथ लिया था। इसके बाद से ही दुनियाभर में बलूचिस्तानी लोग पाकिस्तान और चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बलूचिस्तान में भी अब पाकिस्तान से अलग होने की मांग उठने लगी है।
All India Radio(AIR) too soon start programs in Balochi language. Govt gives approval : AIR sources
— ANI (@ANI_news) August 31, 2016