फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल रिजर्व टिकटों पर ही मिलेगी यात्रा की अनुमति? जानें रेल मंत्रालय ने इन रिपोर्टों पर क्या कहा

Mon, 14 Dec 2020 09:25 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रेन से यात्रा करते लोग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हाल के समय में ऐसी खबरें प्रसारित हो रही थीं, जिनमें कहा गया कि रेलवे अब सिर्फ उन्हीं यात्रियों को रेल यात्रा करने की अनुमति देगा, जिनके पास रिजर्वेशन टिकट होगा। हालांकि, रेल मंत्रालय ने रविवार को इस तरह की रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें अनारक्षित टिकट व्यवस्था और रिजर्वेशन टिकट के जरिए यात्रा करने का जिक्र था। 

विज्ञापन


रेलवे मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'फेस्टिवल स्पेशल और क्लोन स्पेशल सहित सभी एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह से आरक्षित ट्रेन के रूप में चलाने के लिए नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।'


बयान में आगे कहा गया, 'मौजूदा मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें जिनमें फेस्टिवल/हॉलिडे स्पेशल, क्लोन स्पेशल शामिल हैं, जो पूरी तरह से आरक्षित आधार पर चल रही हैं। साथ ही द्वितीय श्रेणी के कोच और एसएलआर के यात्री भाग के लिए भी आरक्षित टिकट जारी करके पूरी तरह रखा जाएगा।' 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि अनारक्षित टिकट जारी करने के लिए जोनल रेलवे को दी गई अनुमति केवल उपनगरीय और सीमित संख्या में स्थानीय यात्री ट्रेनों के संचालन के लिए है। मंत्रालय ने कहा, ट्रेनों का चलना, यात्रा और आरक्षण के नियम कोरोना के समय में लगातार तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा, जब भी इसमें बदलाव किया जाएगा, इस संबंध में सभी को सूचित किया जाएगा। 





वर्तमान में, रेलवे 736 विशेष रेलगाड़ियों, कोलकाता मेट्रो की 200 सेवाओं, 2,000 से अधिक मुंबई उपनगरीय सेवाओं और 20 विशेष ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। रेलवे ने 24 मार्च को लॉकडाउन की शुरुआत के बाद से सभी यात्री ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें