फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Train Accident: बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस हादसा: रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने लिया जायजा, बोले- दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच होगी

Sat, 15 Jan 2022 03:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, जलपाईगुड़ी-कोलकाता

सार

उत्तर-पूर्वी सीमांत रेलवे (NFR) के अलीपुरद्वार उप मंडल के दोमोहानी के पास गुरुवार को एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक की मरम्मत व उसे खोलने का काम जारी है। 
विज्ञापन
गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस बेपटरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार शाम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में हुए बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके त्रिपाठी ने मौके पर जाकर मुआयना किया। हादसे में नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 घायल हुए हैं। त्रिपाठी ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद कहा कि ट्रेन हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को दौरा करने के बाद इंजन की खराबी हादसे की वजह बताई थी।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी सीमांत रेलवे (NFR) के अलीपुरद्वार उप मंडल के दोमोहानी के पास गुरुवार को एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक की मरम्मत व उसे खोलने का काम जारी है। यह जल्दी पूरा होगा। त्रिपाठी ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हादसे के हर पहलू की जांच होगी।  

ट्रेन हादसे के बाद इस रेल खंड से कई इंटरसिटी व डेमू ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा। शुक्रवार को पूरे दिन यह रेल मार्ग प्रभावित रहा। कुछ ट्रेनों को बीच में रद्द किया गया तो कुछ को मूल स्थान पर ही निरस्त किया गया। लंबी दूरी की 10 ट्रेनों को वैकल्पिक रास्तों से चलाया गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक, बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से प्रभावित स्थल से ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।
विज्ञापन


रेल मंत्री वैष्णव ने शुक्रवार को घटना स्थल का दौरा करने के बाद कहा था कि आरंभिक पड़ताल में इस ट्रेन के इंजन में कुछ खराबी का पता चला है। इंजन के उपकरणों में खराबी के कारण यह पटरी से उतरी ऐसी आशंका है। हालांकि असल कारण इंजन के कलपुर्जों की जांच के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त हादसे की जांच कर रहे हैं। इससे दुर्घटना की मूल वजह पता चल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें