फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देश के सभी हाईकोर्ट में नियमित चीफ जस्टिस

Fri, 08 Jan 2021 03:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज जस्टिस सुधांशु धूलिया बृहस्पतिवार को प्रोन्नत करते हुए गुवाहाटी हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस नियुक्त कर दिए गए।

विज्ञापन


केंद्रीय कानून मंत्रालय ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में जस्टिस धूलिया के नाम की सिफारिश इस पद के लिए की थी। जस्टिस धूलिया की नियुक्ति के साथ ही अब देश के सभी 25 हाईकोर्ट में नियमित चीफ जस्टिस तैनात हो गए हैं। इससे पहले कुछ हाईकोर्ट में कार्यवाहक चीफ जस्टिस काम कर रहे थे।

कानून मंत्रालय के मुताबिक, जस्टिस धूलिया से पहले हाल ही में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एस. मुरलीधर को ओडिशा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया था, जबकि दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस हिमा कोहली को तेलंगाना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस पद पर प्रोन्नति दी गई थी।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस पंकज मित्तल को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की संयुक्त हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर प्रोन्नत किया गया था, जबकि कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस संजीब बनर्जी को मद्रास हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया था।

कानून मंत्रालय ने सुपीम कोर्ट में चार रिक्तियों के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि इन पदों पर तैनाती के लिए उसे अभी तक कॉलेजियम की सिफारिशों का इंतजार है। इनमें से एक रिक्ति जस्टिस रंजन गोगोई की भी है, जो नवंबर, 2019 में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन


उनके अलावा जस्टिस दीपक गुप्ता, जस्टिस आर. भानुमति और जस्टिस अरुण मिश्रा की सेवानिवृत्ति से खाली हुए पद भी शीर्ष अदालत में खाली हैं। शीर्ष अदालत में कुल स्वीकृत 34 जजों के स्थान पर फिलहाल 30 जज ही कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें