डीपीएसयू भवन का उद्घाटन
- फोटो : PTI
राजनाथ सिंह ने दिल्ली में नए डीपीएसयू भवन का उद्घाटन किया।
- फोटो : PTI
एचएएल, बीडीएल और वाईआईएल के बीच तीन अहम एमओयू
कार्यक्रम के दौरान तीन महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इसमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने यंत्र इंडिया लिमिटेड (वाईआईएल) के आधुनिकीकरण में सहयोग के लिए समझौते किए। वहीं एचएएल ने वाईआईएल को ₹435 करोड़ का ब्याज-मुक्त अग्रिम सहयोग देने का वादा किया। जबकि तीसरा एमओयू मिश्रा धातु निगम लिमिटेड (मिधानी) में 'मेटल बैंक' बनाने को लेकर हुआ, जिससे रक्षा परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण धातुओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मिधानी सुपर एलॉय, विशेष स्टील और सॉफ्ट मैग्नेटिक एलॉय के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर केंद्रित है।
यह भी पढ़ें -
Currency Shortage: क्या लगन के बीच कालाबाजारी? RBI के 10 और 20 रुपये वाले लाखों नए नोट कहां? RTI से मिला जवाब
हरित रक्षा उत्पादन की दिशा में पहल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौपान टिकाऊ और हरित रक्षा विनिर्माण (एसडब्ल्यूएवाईएएम) नाम के एक दस्तावेज को भी लॉन्च किया। इसमें डीपीएसयू के पर्यावरण अनुकूल प्रयासों, जैसे ऊर्जा दक्षता बढ़ाना, नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल, और कार्बन उत्सर्जन घटाना, की जानकारी दी गई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि इन पहलों से भारत का रक्षा उत्पादन न केवल आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि सतत और पर्यावरण के अनुकूल भी होगा।