फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पूजा करने निकली महिलाओं से छेड़छाड़ के बाद सांप्रदायिक तनाव, घंटों हुई फायरिंग

Tue, 01 Nov 2016 08:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलीगढ़ में दो पक्षों में हुए पथराव के बाद लोगों की सीओ से नोंकझोंक
विज्ञापन
खटीकान बवाल के ठीक एक साल बाद गोवर्धन पूजा पर सोमवार शाम महानगर के मिश्रित आबादी वाले अतिसंवेदनशील बाबरी मंडी इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा गया। छीटांकशी से शुरू हुई घटना ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। मारपीट-पथराव से तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर जब पुलिस पहुंची और पुलिस के सामने भी पथराव हुआ तो लोग भड़क गए। इसके बाद पुलिस ने एक समुदाय के लोगों को खदेड़ना शुरू किया तो उत्पाती पुलिस से ही भिड़ गए। फिर करीब एक घंटे तक पुलिस-उत्पातियों के बीच 100 राउंड से अधिक फायरिंग व पथराव हुआ। पुलिस ने जवाब में हवाई फायरिंग के साथ-साथ आंसू गैस के गोले व रबर बुलेट चलाईं और लोगों पर लाठीचार्ज किया। तब जाकर हालात काबू हुए। देर रात तक डीआईजी आरपीएस यादव, डीएम राजमणि यादव, एसएसपी राजेश पांडेय अधिकारी पुलिस बल के साथ जमा थे।

घटना शाम आठ बजे के आसपास की है, जब हिंदू समुदाय की महिलाएं बाबरी मंडी के मुहाने पर स्थापित दाऊ जी मंदिर पर गोवर्धन पूजा करने जा रहीं थीं। रास्ते में ही महिलाओं पर कुछ अराजक तत्वों ने कमेंट किया। महिलाओं के साथ चल रहे बच्चों और युवाओं ने विरोध किया तो उत्पाती गालीगलौज पर उतर आए। इसी बीच हिंदू पक्ष के एक युवक ने पटाखा चला दिया, जिसकी चिंगारी दूसरे पक्ष पर चली गई। बस इसके बाद सड़क पर ही मारपीट और हंगामा होने लगा। हंगामा होते देख दोनों पक्षों से भीड़ जमा हो गई और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान एक-दो हवाई फायर भी हुए। जिससे वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। इस मारपीट और पथराव में महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इसी बीच जब एसओ सासनी गेट विनोद यादव मौके पर पहुंचे तो समुदाय विशेष के लोगों ने उनके सामने भी पथराव किया। इस पर हिंदू पक्ष ने एसओ की गाड़ी घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला गंभीर देख एसओ ने मैसेज प्रसारित किया तो कुछ ही देर में शहर भर से फोर्स, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ प्रथम राजकुमार पहुंच गए। पुलिस बल ने जब समुदाय विशेष के युवकों को रोकने व खदेड़ने की कोशिश की तो पुलिस पर भी पथराव व फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ते हुए एक्शन लिया और तंग व अंधेरे से घिरी गलियों में एक घंटे तक दोनों ओर से पथराव, फायरिंग के साथ रबर बुलट व आशू गैस का प्रयोग होता रहा। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। फिर भी गलियों में घुसे उत्पाती लगातार पुलिस पर पथराव और फायरिंग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें