अलीगढ़ में बीजेपी नेता योगेश वरशनी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सिर लाने वाले के लिए 11 लाख रुपये का ईनाम रखा है। बीजेपी नेता ने धमकी देते हुए कहा कि जो कोई ममता बनर्जी का सिर काटकर लाएगा, उसे हम 11 लाख रुपये का ईनाम देंगे। योगेश बीजेपी के यूथ विंग के नेता बताए जा रहे हैं।
#WATCH Aligarh:BJP Youth wing leader Yogesh Varshney offers Rs 11 lakhs for WB CM's head after a lathicharge in Birbhum on Hanuman Jayanti pic.twitter.com/JR77MgzptV
— ANI UP (@ANINewsUP) April 12, 2017
दरअसल, हनुमान जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हिंदू जागरण मंच के जुलूस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रशासन ने जलूस निकालने का आदेश नहीं दिया है फिर भी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता हनुमान जयंती का जलूस निकाल रहे है। जबकि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम इस आयोजन की अनुमित को लेकर बार-बार पुलिस के पास गए लेकिन पुलिस ने मना कर दिया।
इसी वीडियो पर बीजेपी नेता ने ममता बनर्जी का सिर काटने की धमकी दी है। इसके बाद अलीगढ टीएमसी के जिलाध्यक्ष रामफूल उपाध्याय ने एसएसपी से बीजेपी नेता पर कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी के आदेश के बाद धारा 506 (हत्या की धमकी) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं योगेश के बयान के विपक्ष ने भाजपा की चौतरफा घेर लिया है। बीजेपी के मुख़्तार अब्ब्बास नकवी समेत अन्य नेताओं ने योगेश के बयान की निंदा की। इसके बाद युवा मोर्चा की पूनम महाजन ने योगेश को फोन किया। पूनम से बात करने के बाद उन्होनें यू टर्न लिया,और योगेश ने फेसबुक पर एक पोस्ट के द्वारा यह कहा कि मैने यह बयान गुस्से में दिया था, और यह मेरा निजी बयान है, यह बीजेपी का बयान नहीं है