फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

संसद गेट के बैरिकेड से टकराई टैक्सी, तुरंत जारी हुआ अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 18 Dec 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद

दिल्ली में संसद सत्र शुरू होने से पहले संसद भवन के बाहर एक निजी टैक्सी बैरिकेड से टकरा गई है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया। क्योंकि घटना संसद सत्र शुरू होने से पहले हुई इसलिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। 



मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आ गईं और सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम संसद के दरवाजे पर पहुंची और एंट्री को पूर्ण रूप से घेर लिया।


इसके बाद गाड़ी की जांच कराई गई। जिसमें पता चला कि वह एक निजी टैक्सी है। जिसका इस्तेमाल सांसदों द्वारा किया जाता है। जब हालात सामान्य हुए तो अलर्ट को रद्द कर दिया गया। 


बता दें संसद के शीतकालीन सत्र का आज छठा दिन है। आज भी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next