पहली जून से कोलकाता-अगरतला-कोलकाता हवाई सेवा शुरू की गई है। यह सेवा सप्ताह में पांच दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। कोलकाता-इम्फाल-कोलकाता सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। दिल्ली-लेह-दिल्ली सेवा सप्ताह में दो दिन यानी सोमवार और बुधवार को जाएगी। दिल्ली-डिब्रूगढ़-गोवाहाटी-दिल्ली सेवा भी सप्ताह में सोमवार और बुधवार को रवाना होगी। दिल्ली-श्रीनगर-दिल्ली हवाई सेवा सप्ताह के सातों दिन जारी रहेगी। शुक्रवार को एयर इंडिया से जवानों की आवाजाही सुनिश्चित होगी।
श्रीनगर-जम्मू-श्रीनगर की हवाई सेवा भी एयर इंडिया को सौंपी गई है। यह सेवा सप्ताह में चार दिन चलेगी। कोलकाता-आईजोल-सिलचर सेवा सप्ताह में एक दिन ही चलेगी।अभी इसका दिन तय नहीं किया गया है। यह सेवा भी एयर इंडिया संचालित करेगा।पैरामिलिटरी फोर्स, आईबी और एनडीआरएफ का कोटा तय कर दिया गया है। सभी सुरक्षा बलों और एजेंसियों से कहा गया है कि वे अपने कोटे की सीटों का 100 फीसदी इस्तेमाल सुनिश्चित करें। ये आदेश ऊपर से लेकर नीचे तक के सभी कर्मियों और अफसरों पर लागू होगा।
यह भी देखें: