फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकायदा चीफ अल-जवाहिरी की भारत को गीदड़ भभकी, इस्लाम के नाम पर आतंकियों को उकसाया

Wed, 10 Jul 2019 01:50 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आतंकी संगठन अलकायदा के प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी ने कश्मीर को लेकर भारत को गीदड़ भभकी दी है। जवाहिरी ने डोन्ट फॉरगेट कश्मीर नाम से एक संदेश जारी कर घाटी के आतंकियों का गुणगान किया है।

विज्ञापन


अलकायदा की मीडिया विंग अस-साहाब ने जवाहिरी का जो संदेश जारी किया है उसमें आतंकी जाकिर मूसा की भी फोटो भी लगाई गई है। जो कश्मीर में अलकायदा की भारतीय शाखा अंसार गजावत उल हिंद का संस्थापक था। जवाहिरी ने अपने संदेश में भारत में सुरक्षाबलों पर हमले के लिए नई भर्ती करने की योजना का भी खुलासा किया।

जवाहिरी ने अपने संदेश में पाकिस्तान की सेना और सरकार पर भी हमला बोला है। उसने पाक सेना और सरकार को अमेरिका की कठपुतली बताया है। 

विज्ञापन

कौन है अल-जवाहिरी

पेशे से आंखों का डॉक्टर, मिस्र के 'इस्लामिक जिहाद' नाम के चरमपंथी संगठन के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला अयमान अल-जवाहिरी को अलकायदा में ओसामा बिन लादेन का दाहिना हाथ कहा जाता था। जो ओसामा की मौत के बाद अलकायदा की कमान भी संभाल रहा है।    

कुछ विशेषज्ञों का मानना हैं कि 11 सितम्बर 2001 को न्यूयॉर्क में हुए हमलों के पीछे अल जवाहिरी का ही दिमाग काम कर रहा था। अमेरिका ने वर्ष 2001 में जिन 22 सर्वाधिक वांछित चरमपंथियों की सूची जारी की थी उनमें ओसामा बिन लादेन के बाद जवाहिरी दूसरे नंबर पर था।

जवाहिरी को आखिरी बार अक्टूबर 2001 में अफगानिस्तान के खोस्त शहर में देखा गया था। अफगानिस्तान से तालिबान की सत्ता खत्म होने के बाद से वह भूमिगत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें