फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की पहल लाई रंग, जवानों की आर्थिक मदद के लिए वेबसाइट लॉन्च

Mon, 10 Apr 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अक्षय कुमार और गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में 'भारत के वीर जवान' वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद थे।
विज्ञापन


लॉन्च पर बोलते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'देश की सेवा करते हुए यदि कोई जवान या अधिकारी शहीद होता है तो किसी भी सूरत में उनके परिवार को 1 करोड़ से कम धनराशि नहीं मिलनी चाहिए।' आपको बता दें कि देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के परिवार की आर्थिक मदद के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने एक ऐसी वेबसाइट का सुझाव दिया था जिसके देश के आम लोगों की मदद से जवान के परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता मिल सके। उनके सुझाव पर गृह मंत्रालय ने उनका सहयोग किया और ये वेबसाइट सबके सामने है।

सूत्रों के अनुसार 'इस वेबसाइट को तकनीकी रूप से नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (NIC) और भारतीय स्टेट बैंक का सहयोग प्राप्त है। इसका अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए सहयोग राशि की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये तय की गई है। दान राशि इस सीमा से अधिक होने की स्थिति में, दान दाता को इसकी सूचना मिल जाएगी और वे अपने दान का कुछ हिस्सा किसी अन्य खाते में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीआरपीएफ जवानों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित भी किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें