फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग गुजरात का, तस्वीर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश की

Tue, 13 Jun 2017 09:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के छोटा उदेपुर में इस सप्ताह बांटे गए 12000 स्कूली बैग ने लोगों को हैरानी में डाल दिया। इन स्कूली बैग में स्थानीय पंचायत का लोगो लगा हुआ था लेकिन बच्चों ने इनके स्टीकर उतारे तो इन पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर छपी मिली। दरअसल ये वो स्कूली बैग थे, जिन्हें यूपी में समाजवादी पार्टी सरकार की ओर से बांटा जाना था। 
विज्ञापन


दरअसल यूपी में समाजवादी पार्टी ने पहली से आठवीं क्लास तक के बच्चों के बीच 1.8 करोड़ बैग बांटने की योजना बनाई थी। लेकिन बच्चों में ये बैग बांटने के बीच ही राज्य में विधानसभा चुनाव घोषित हो गए और आदर्श आचारसंहिता लागू हो गई। लिहाजा अखिलेश यादव के फोटो वाले बैग बांटना बंद करना पड़ा। 

अब यही बैग अहमदाबाद से नौ घंटे की दूरी पर स्थित आदिवासी बहुल जिले छोटा उदेपुर में स्थानीय पंचायत के स्टीकर लगा कर स्कूली बच्चों के बीच बांट दिए गए। स्टीकर फटने से उनमें अखिलेश यादव की छपी तस्वीर दिख गई। उनमें लिखा था, ‘खूब पढ़ो, खूब बढ़ो’। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
#WATCH Bags given to students at govt school in Chhota Udaipur reveal photo of Ex UP CM Akhilesh Yadav under stickers put on bags #Gujarat pic.twitter.com/hwIIUil7mK — ANI (@ANI_news) June 13, 2017
विज्ञापन

अब भी यूपी में बंट रहे हैं अखिलेश वाले बैग 

akhilesh yadav - फोटो : ani
यूपी में अखिलेश यादव की तस्वीर वाले ये बैग अब भी बांटे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इन स्कूली बैग पर किसकी तस्वीर छपी है। वह इसे राजनीतिक इगो का सवाल नहीं बनाएंगे। उनकी प्राथमिकता है कि बच्चों को नया सत्र शुरू होते ही ये बैग मिल जाएं। जनता का पैसा बर्बाद नहीं होना चाहिए।

इस सवाल के जवाब के बाद छपी थीं अखिलेश की तस्वीरें 
मैनपुरी में बैग वितरण कार्यक्रम में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पूछा कि सूबे के सीएम कौन हैं तो जवाब मिला राहुल गांधी। इसके बाद से ही अखिलेश 
यादव की तस्वीरों वाले बंटने लगे। 

ड्रामा कर रही है गुजरात सरकार : कांग्रेस 

कांग्रेस ने इस मामले में चुटकी लेते हुए कहा कि गुजरात में छात्रों को टीचर मुहैया कराने के बजाय सरकार यूपी की एक पूर्व सरकार की रीसाइक्लिड बैग बांट रही है। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा सरकार शाला प्रवेशोत्सव का ड्रामा कर रही है। इस मामले से पता चल गया कि राज्य सरकार शिक्षा को लेकर कितनी गंभीर है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें