फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सीएम अखिलेश ने कहा, मोदी ने कड़ी नहीं कड़वी चाय पिला दी

Tue, 15 Nov 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


 
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को काले धन और नोटबंदी पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो सरकारें जनता को दुख देती हैं, जनता उसे हटा देती हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के गाजीपुर में दिए बयान पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा कि मोदी ने गरीबों को कड़क नहीं कड़वी चाय दी है। सरकार ने बिना तैयारी के फैसला ले लिया है। इस फैसले से सरकार की पोल खुल गुई है। लोग परेशान हैं और खाने-पीने की चीजों के लिए तरस गए हैं।



अखिलेश यादव ने कहा, 'सरकार ने कहा कि हम निश्चित दिन में बैंकों और एटीएम में पैसा पहुंचा देंगे। मैं एक मुख्यमंत्री की हैसियत से ये आकंड़ा जानना चाहूं कि किस बैंक में कितने पैसे हैं और कितने लोगों तक पहुंचे हैं तो ये मेरे पास नहीं हैं। शायद उचित कैश बैंकों और एटीएम में पहुंचाने में छह महीने लगेंगे।
विज्ञापन

  Iss sarkar ne janata ko dukh diya, pareshaani di hai: UP CM Akhilesh Yadav on Govt's demonetisation decision pic.twitter.com/yuFaFhB88t — ANI UP (@ANINewsUP) November 15, 2016


  Jo sarkaarein janata ko dukh deti hain, janata uss sarkaar ko hata deti hai: UP CM Akhilesh Yadav on Govt's demonetisation decision pic.twitter.com/fRtNuf1iAK — ANI UP (@ANINewsUP) November 15, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें