फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के सूखे से मिलकर निपटेंगे केंद्र और यूपी

Fri, 22 Apr 2016 10:47 PM IST
एम संजय/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • गंगा-यमुना की सफाई मिलकर करेंगे अखिलेश और उमा 
  • पीपीपी परियोजनाओं के लिए प्रदेश सरकार को साथ जोड़ने के प्रयास में केंद्र
विज्ञापन
सूखा - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड के सूखा संकट के स्थायी समाधान के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संग शनिवार को मंत्रणा बैठक रखी है। इसमें केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। ताकि केंद्र और राज्य की सहमति से अड़चनों को
विज्ञापन

तत्काल दूर किया जा सके।

जल संसाधन मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को अखिलेश के साथ लखनऊ में होने वाली बैठक में बुंदेलखंड संकट, अटकी गंगा परियोजनाओं, यमुना जल सरीखे मुद्दों पर चर्चा होगी। सूखे के निदान का मामला खुद भारती के मंत्रालय से जुड़ा है। इसलिए बुंदेलखंड के संकट को लेकर उन पर भारी दबाव है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी उनसे मामले में सक्रियता बढ़ाने को कहा है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, जल संरक्षण के लिए बुंदेलखंड में पहले से ही 10 हजार वाटर टैंक जमीन पर बने हुए हैं। लेकिन लंबे वक्त से इनकी देखरेख न हो पाने की वजह से सभी टैंक या तो मिट्टी से भर गए हैं अथवा ढह गए हैं। बुंदेलखंड का जल संकट दूर करने के लिए ये वाटर टैंक अहम रोल निभा सकते हैं। बशर्ते की इनमें भरा गाद निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी परियोजनाओं के लिए प्रदेश सरकार को साथ जोड़ने के प्रयास में केंद्र

अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
राज्य सरकार के साथ होने वाली मंत्रणा में टैंकों से गाद निकालने की बात अहम है। इसके अलावा कानपुर के निकट सीवेज के गंदे नाले की सफाई को लेकर जाज मउ में लगने वाला केंद्र का प्रोजेक्ट तैयार है। लेकिन इसके लिए भी राज्य सरकार का सहयोग जरूरी है।

गंगा किनारे बसे यूपी के हर शहर के लिए केंद्र सरकार ने पीपीपी मोड पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना बना ली है। लेकिन इसके अमल के लिए राज्य सरकार को भी भागीदार बनाया जाएगा। ताकि यह लंबा चल सके। अब तक ऐसे सीवेज प्लांटों की देखरेख निगम के हाथों में रहती थी। लेकिन निगमों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। जिसकी वजह से अधिकांश ट्रीटमेंट प्लांट ठप्प पड़े हैं।

मुख्यमंत्री संग मंत्रणा कर उमा इन पीपीपी परियोजनाओं के लिए प्रदेश सरकार के साथ होने वाले समझौते पर सहमति बनाने का प्रयास करेंगी। सूत्र बताते हैं कि बुंदेलखंड संकट के स्थायी समाधान और यूपी में गंगा-यमुना से जुड़ी योजनाओं को रफ्तार देने के लिए उमा भारती ने जल संसाधन सचिव शशि शेखर को भी शनिवार को लखनऊ बुलाया है। मंत्रालय के तहत कार्य करने वाली संस्था वेपकोस के अधिकारी पहले से ही वहां तैनात हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें