फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-आजम की सभा में विरोधियों ने फोड़ा 'मधुमक्खी बम'

Thu, 09 Feb 2017 04:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खां की जनसभा में विरोधियों ने 'मधुमक्खी बम' छोड़ दिया, जिससे जनसभा स्थल पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों को मधुमक्खियों ने निशाना बनाया तो उन्हें अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं राज्यमंत्री आजम खां ने इसे विपक्ष की साजिश बताते हुए कहा कि यहां तो बम फटने की भी अफवाह फैलाई गई। कहा कि जिला इंतजामिया कमेटी को इस बात पर ध्यान देना चाहिए और जांच करनी चाहिए आखिर निशाना साधने वाला कौन था। 

अखिलेश के आने से पहले मधुमक्खियों ने मचा दी भगदड़

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बुधवार को रामपुर के किला मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया था। वह यहां सूबे के मंत्री एवं सपा प्रत्याशी आजम खां के समर्थन में वोट मांगने आए थे।

जनसभा शुरू हो चुकी थी, लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आजम खां मैदान में नहीं पहुंचे थे। इससे करीब 30 मिनट पहले अचानक पेड़ पर लगा मधुमक्खी का छत्ता हिल गया, जिसके बाद मैदान में मधुमक्खियां उड़ने लगीं, जिससे सपाइयों में भगदड़ मच गई।

पीछे खड़े लोग मैदान से भागने शुरू हो गए। सभा को संबोधित कर रहे नेताओं ने लोगों से अपील शुरू कर दी कि वे डरें नहीं। शांत हो जाएं, लेकिन लोग किसी तरह बचकर इधर उधर भागने लगे। कुछ लोग कपड़ों से खुद को ढंकने लगे। इस बीच मैदान में मधुमक्खियों ने कई लोगों को निशाना बना लिया। 
विज्ञापन

'विरोधियों ने साजिशन किया मधुमक्खियों के छत्ते पर हमला- आजम

इस दौरान वार्ड 36 के सभासद शन्नी खां, घेर सैफुद्दीन खां निवासी मोअज्जम खां, अंगूरी बाग निवासी फुरकान शमसी, बाजोड़ी टोला निवासी शबाब हुसैन, पीलातालाब के जुबैर खां अस्पताल पहुंचे।डाक्टरों ने सभासद को भर्ती भी कर लिया गया।  कुछ देर बाद आयोजकों की अपील के बाद लोगों का आना फिर शुरू हो गया, लेकिन फिर भीड़ ठहर नहीं पा रही थी। 

मधुमक्खियों के हमले के मामले पर सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां ने इसे विरोधियों की साजिश बताया। कहा कि विरोधियों ने मधुमक्खी के छत्ते पर गुलेल से निशाना साधा है।जिला इंतेजामियां को इस बात की जांच करनी चाहिए कि मधुमक्खियों पर निशाना साधने वाला कौन था उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि यदि निशाना साधने वाले पर कुछ नहीं हुआ तो अगला निशाना कोई भी हो सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यहां तो बम फटने तक की अफवाह फैलाई गई थी, ताकि पब्लिक न जुट सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें