फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 के अर्ध कुंभ में दलित भी होंगे नागा साधु, BJP का वोट बैंक होगा मजबूत!

Sat, 15 Jul 2017 11:16 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
संतों और साधुओं की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) ने दलितों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एबीएपी ने फरमान जारी करते हुए कहा है कि दलितों को नागा साधु बनने का मौका दिया जाएगा। 2019 के अर्ध कुंभ में एबीएपी का ये फरमान जारी रहेगा। इस कदम को बीजेपी के वोट बैंक से जोड़ कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि दलितों में ये भावना बढ़ेगी कि भाजपा राज में उन्हें भी बराबरी के अधिकार दिए जा रहे हैं। दरअसल, 2019 में लोकसभा चुनाव है और नागा साधु बनाए जाने के ऐलान से दलितों में बीजेपी का वोट बैंक मजबूत हो सकता है।

एबीएपी के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने इसका ऐलान किया है, जिन्होंने बताया कि 2019 के अर्ध कुंभ में दलितों को नागा साधु बनाने पर काम किया जाएगा। नरेंद्र गिरी का कहना है कि उनके सभी अखाड़े इस ऐतिहासिक कदम के लिए राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें