फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ हिंसा पर बोले अकबरुद्दीन ओवैसी, दुनिया उसी से डरती है जो डराना जानता है

Wed, 24 Jul 2019 03:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी अपना इलाज कराने के बाद लंदन से भारत लौट आए हैं। वापस आते ही अकबरुद्दीन एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। 

विज्ञापन


करीमनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने भीड़ हिंसा पर बोलते हुए अपनी 15 मिनट वाली बात दोहराई। उन्होंने कहा कि आरएसएस वाले हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकते। दुनिया उसी को डराती है जो डरता है और दुनिया उसी से डरती है जो डराना जानता है। 







अकबरुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि मुसलमानों को शेर बनना होगा ताकि कोई चायवाला उनके सामने खड़ा न हो सके। मैं अपने लोगों से कहता हूं कि आप लोग इतने परेशान हैं, परेशान न हों। नौजवानों मैं आपसे कहूंगा कि जो हम यहां करेंगे, उसके बदले में जन्नत या जहन्नुम मिलेगी। 
विज्ञापन


शहीद जन्नत जाता है। नौजवानों वे नारा कुछ भी लगवाएं तुम सिर्फ अल्लाह का नाम लो। अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वो लोग मेरे खून के प्यासे हैं। इस दौरान उन्होंने '15 मिनट' वाली बात भी दोहराई। 
विज्ञापन


बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी ने 2013 में कहा था कि हम 25 करोड़ हैं और तुम 100 करोड़ हो, 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, देख लेंगे किसमें कितना दम है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें