फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर दरगाह के प्रमुख ने कहा, घाटी में अशांति के लिए जाकिर जैसे लोग हैं जिम्मेदार

Wed, 13 Jul 2016 05:48 AM IST
एजेंसी/ जयपुर
विज्ञापन
zakir naik
विज्ञापन
अजमेर दरगाह के प्रमुख जैनुल अबेदीन अली खान ने मंगलवार को कहा कि कट्टरवादी प्रचारक जाकिर नाईक जैसे लोगों की विचारधारा और अलगाववादियों की नीतियां घाटी में अशांति के लिए जिम्मेदार है। खान ने आरोप लगाया कि ये लोग अपने उद्देश्यों के लिए लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपने बयान में कहा कि इन लोगों की नीतियों का ही नतीजा है कि कश्मीर का शिक्षित युवा आज अलगाववाद की विचारधारा से प्रभावित होकर हिंसक हो रहा है। कश्मीर में शांति बहाली के लिए मुस्लिम धार्मिक नेताओं को ऐसी विचारधाराओं का विरोध करना जरूरी है।

खान ने आरोप लगाया कि नाईक जैसे कट्टरवादी प्रचारक धर्म के नाम पर कट्टरता फैला रहे हैं। वे दावा करते हैं कि वे धर्म के लिए ऐसा कर रहे हैं लेकिन अंत में यह गलत साबित होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या का समाधान बंदूक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें