Ajit Pawar NCP: राकांपा प्रमुख शरद पवार शाम को राज्य की राजधानी में पार्टी की बैठक को संबोधित करने वाले हैं। पार्टी की बैठक आज सुबह शुरू हुई। महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में अजित पवार की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने पार्टी को सूचित किया है कि वह अन्य जगहों पर अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण शुक्रवार को मुंबई में होने वाले एक दिवसीय सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे। पुणे में संवाददाताओं से बात करते हुए पवार ने इन खबरों को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि वह राकांपा की बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि उन्हें उसी समय होने वाले कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी उपस्थित रहना है। राकांपा ने यह भी कहा कि अजित पवार के पार्टी की बैठक में शामिल नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि वह संगठन छोड़ने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
अजीत पवार की भाजपा से नजदीकी बढ़ने की अटकलें तेज
राकांपा प्रमुख शरद पवार शाम को राज्य की राजधानी में पार्टी की बैठक को संबोधित करने वाले हैं। पार्टी की बैठक आज सुबह शुरू हुई। महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में अजित पवार की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं। उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में अफवाहें पिछले हफ्ते तब शुरू हुईं जब उन्होंने अचानक अपनी निर्धारित बैठकों को रद्द कर दिया और ऐसी टिप्पणियां भी कीं जिन्हें भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के प्रति नरम माना गया। भाजपा शिंदे सरकार का हिस्सा है। बैठक में अजित पवार की अनुपस्थिति के बारे में बात करते हुए राकांपा प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि पार्टी के मुंबई कार्यक्रम की योजना एक महीने पहले बनाई गई थी।