फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीपी नेता अजित पवार ने की राज ठाकरे से बातचीत, गठबंधन में शामिल होने की बन रही संभावना

Thu, 14 Feb 2019 05:41 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ajit Pawar
विज्ञापन

राकांपा ने राज ठाकरे नीत मनसे को महागठबंधन में साथ लेने के विचार को सकारात्मक रूप से लिया है। राकांपा नेता अजित पवार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पवार ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ चर्चा की जाएगी। राकांपा सूत्रों ने बताया कि उत्तर भारतीय विरोधी माने जाने वाले मनसे को साथ लेने के मुद्दे पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


अजित पवार और पार्टी के दो अन्य वरिष्ठ नेताओं- प्रफुल्ल पटेल और जयंत पाटिल - ने कहा कि राकांपा संसदीय बोर्ड ने अपने प्रमुख शरद पवार से माढा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है। 


पार्टी नेता विजयसिंह मोहिते पाटिल फिलहाल इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद पवार से इस सीट से लड़ने का अनुरोध किया है। हालांकि, नेताओं ने कहा कि राकांपा प्रमुख ही इस बारे में कोई अंतिम फैसला करेंगे। 

विज्ञापन


पवार ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने (मनसे प्रमुख) राज ठाकरे से कल मुलाकात की। मैंने पार्टी नेताओं को इस बारे में आज अवगत कराया। हम अब कांग्रेस के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। मनसे के साथ चर्चा आगे बढ़ाने के प्रति हमारी पार्टी में सामान्य माहौल है। पवार और मनसे प्रमुख के बीच बैठक बुधवार को मध्य मुंबई के दादर में हुई। यह करीब डेढ़ घंटे तक चली। 

पटेल ने बताया कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा अगले पांच - छह दिनों में होने की संभावना है। कांग्रेस और राकांपा गठबंधन सहयोगियों के साथ बात कर रही है और दो - तीन दिनों में चीजों को अंतिम रूप दिया जाएगा। पटेल ने भरोसा जताया कि महागठबंधन महाराष्ट्र में 35 सीटें जीतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें