फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामती हादसा: आग का गोला बना अजित पवार का विमान, शवों की पहचान बनी चुनौती, इस तरह हुई डिप्टी CM की शिनाख्त

Wed, 28 Jan 2026 03:08 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में निधन हो गया। मुंबई से बारामती जा रहा बॉम्बार्डियर लियरजेट-45 विमान घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आइए जानते हैं कि शव की पहचान कैसे की गई। 
विज्ञापन
अजित पवार का निधन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामती की सुबह आम दिनों जैसी नहीं थी। जब चारों ओर घना कोहरा छाया हुआ था और रनवे पर हल्की-हल्की हलचल थी, तब किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही मिनटों में यह शहर अपने सबसे बड़े राजनीतिक चेहरे को खो देगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में निधन हो गया। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब मुंबई से बारामती आ रहा बॉम्बार्डियर लियरजेट-45 विमान घने कोहरे और कम दृश्यता के बीच लैंडिंग की कोशिश कर रहा था।

घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण विमान ने खोया संतुलन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारामती एयरपोर्ट पर उस वक्त घना कोहरा छाया हुआ था और दृश्यता बेहद कम थी। इसी कारण विमान संतुलन खो बैठा और एयरपोर्ट परिसर के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अजित पवार के साथ चार और लोग सवार थे

विमान में अजित पवार के अलावा उनके दो निजी कर्मचारी और दो क्रू मेंबर सवार थे। यह चार्टर विमान सुबह करीब 8:45 बजे बारामती पहुंचा था, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद घटनास्थल से सामने आए वीडियो में विमान में लगी भीषण आग और कई विस्फोटों के दृश्य दिखाई दिए। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मलबे के बीच सब कुछ इस कदर क्षत-विक्षत था कि शवों की पहचान तत्काल संभव नहीं हो सकी।

हाथ की घड़ी और कपड़ों से हुई पहचान

अधिकारियों के अनुसार, अजित पवार की पहचान उनके निजी सामान के जरिए की गई। आग से जले मलबे के बीच उनके हाथ में पहनी कलाई घड़ी और कपड़ों के कुछ हिस्से सुरक्षित बचे हुए थे, जिनसे उनकी पहचान की पुष्टि हुई।  अन्य यात्रियों की पहचान भी उनके कपड़ों और निजी वस्तुओं के आधार पर की गई। शवों की स्थिति गंभीर होने के कारण औपचारिक पहचान के लिए फॉरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक प्रक्रियाओं की मदद ली गई।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल और स्थानीय पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक विमान पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था। फॉरेंसिक विशेषज्ञों को घटनास्थल पर बुलाया गया और शवों को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें